छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाल कर शालू ने घर-घर जाकर मांगा समर्थन

IMG 20250210 WA0007
  • पूर्व विधायक और वार्ड नंबर 19 के पुराने निवासी विजय अग्रवाल से पैर छूकर शालू ने लिया आशीर्वाद

रायगढ़, 09 फरवरी: रायगढ़ निकाय चुनाव में आखिरी दिन 9 फरवरी को सुबह 11:00 बजे वार्ड नं 19 से कांग्रेसी प्रत्याशी शालू अग्रवाल ने बृहद आखिरी जनसंपर्क रैली निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में वार्ड वासी वार्ड के बच्चे, युवतियां, महिलाएं और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल हुए। शालू वार्ड नंबर 19 की बेटी और बहू है। टिकट मिलने के बाद से ही शालू को इस वार्ड में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। शालू अग्रवाल सरल सहज पढ़ी-लिखी शिक्षित युवा लड़की है। शालू क्या अंदाज को लोग पसंद भी कर रहे हैं एवं शाल में भविष्य के उभरते नेतृत्व को देख रहे हैं।

शालू अग्रवाल की आखिरी जनसंपर्क के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक विजय अग्रवाल बैठे थे शालू ने जाकर उनसे आशीर्वाद लिया पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने भी शालू को विनम्रता से आशीर्वाद दिया इसके साथ ही शालू अग्रवाल ने वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल से भी आशीर्वाद लिया। शालू अग्रवाल की आखिरी जनसंपर्क रैली में जब वह वार्ड भ्रमण कर रही थी तो लोग घरों के बाहर खड़े होकर शालू का अभिनंदन कर रहे थे वार्ड नंबर 19 में बच्चे भी शालू चाची के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते नजर आए। जिससे यह पूरा वातावरण बहुत ही आत्मीय दिखाई दे रहा था।

शालू अग्रवाल ने गांधी गंज से रैली प्रारंभ की एवं श्याम टाकीज चौक,एमजी रोड, रामनिवास टॉकीज चौक, रवि शंकर शुक्ला मार्के, सुभाष चौक,गद्दी चौक पैलेस रोड, गौरी शंकर मंदिर चौक इतवारी बाजार कोष्टा पारा के साथ वार्ड के सभी क्षेत्रों का धुआंधार दौरा किया।

img 20250210 wa0002518960734614951289

आखिरी दिन शालू अग्रवाल ने भव्य जनसंपर्क पहले निकली जिसे जगह-जगह स्वागत किया गया सुभाष चौक में जलपान और नाश्ते के साथ शालू की रैली का स्वागत किया गया। मंदिर चौक में भी शालू की रैली का भव्य स्वागत हुआ। वार्ड नंबर 19 के मतदाता भी इस बार अपनी बेटी को जिता कर लाना चाहते हैं। यह स्वागत सत्कार वार्ड नंबर 19 की मंशा को दर्शाता है।

img 20250209 wa0076918240830950064788
पूर्व विधायक विजय अग्रवाल से आशीर्वाद ले रही शालू

शालू ने कहा कि मैं जैसे वार्ड में घूम रही क्षेत्र में घूम रही हूं तो वार्ड के लोगों का कहना है कि तू यहाँ की बेटी है और बेटियां निराश नहीं करती! हमें तुमपर भरोसा है। जिससे मुझे बहुत भी बल मिल रहा है और अब मुझे भी विश्वास है कि मेरे क्षेत्र के मतदाता अपनी इस बेटी को मौका देंगे और मैं अपने वार्ड के निवासियों को कभी निराश नहीं करूंगी एवं उनकी उम्मीदों पर खरी उतर कर दिखाऊंगी। चुनाव एक प्रक्रिया है पर यह जो समर्थन और प्यार मुझे वार्ड वासियों का मिल रहा है मुझे लगता है कि मैं चुनाव को जीत गई हूँ। क्योंकि वार्ड वासियों का स्नेह ही मेरी जीत है। शालू अग्रवाल वार्ड नंबर 19 के सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि अपने सभी को मौका दिया है इस बार अपनी बेटी को मौका दीजिए।

img 20250209 wa00741753005342309448917
img 20250209 wa00785042098773253322294
img 20250209 wa00798178225260948136519
img 20250209 wa0083485253857992799748
img 20250209 wa00814445897480711340009
img 20250209 wa00853162123894910778225
img 20250209 wa00871085991857557944351
img 20250209 wa00891102869160584790214
img 20250209 wa00907767707012743861704
img 20250209 wa00732236176727786084335
img 20250209 wa00753777982318279541462

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: