रायगढ़। जिले के पुसौर-1 से जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी श्रीमती रजनी नरेश तिवारी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। ‘उगता सूरज’ चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरीं श्रीमती तिवारी लगातार जनसंपर्क कर रही हैं और व्यापक समर्थन जुटा रही हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने ग्राम टेका, अमलडीहा, पचेड़ा, कौवाताल, राईतराई और बुलाकी में पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात की, जहां उन्हें जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
गांवों में श्रीमती तिवारी के स्वागत में लोगों का जोश देखते ही बन रहा था। खासतौर पर महिलाओं ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए आत्मीयता से मुलाकात की। ग्रामीणों के बीच उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, जिससे माहौल उनके पक्ष में बनता नजर आ रहा है। पुसौर क्षेत्र में उनके पति नरेश तिवारी की मजबूत पकड़ और गहरी पहचान है। कांग्रेस नेता नरेश तिवारी को इस क्षेत्र में एक प्रभावशाली रणनीतिकार माना जाता है, जो उमेश पटेल के प्रमुख सहयोगियों में शामिल हैं। इस बार उनकी धर्मपत्नी रजनी तिवारी ‘उगता सूरज’ चुनाव चिन्ह पर मैदान में हैं और उन्हें कांग्रेस का पूरा समर्थन प्राप्त है।
श्रीमती तिवारी का जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। वह गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रही हैं और समर्थन की अपील कर रही हैं। उनकी टीम भी व्यापक जनसंपर्क अभियान में जुटी हुई है, जिससे मतदाताओं के बीच सकारात्मक माहौल बन रहा है। खासतौर पर महिलाओं के बीच उनकी मौजूदगी बेहद प्रभावशाली साबित हो रही है।





























You must be logged in to post a comment.