छोड़कर सामग्री पर जाएँ

YouTube का नया ‘Stable Volume’ फीचर : अब वीडियो देखते समय अचानक बढ़ती-घटती आवाज़ से मिलेगी राहत, एंड्रॉइड, iOS और वेब पर हुआ रोलआउट

what is YouTubes Stable Volume feature 1024x576 1

YouTube New Feature: गूगल के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने हाल ही में अपने प्रीमियम और नियमित दोनों यूज़र्स के लिए ‘Stable Volume’ नामक नया फीचर रोल आउट करना शुरू किया है। यह फीचर वीडियो में ध्वनि स्तर में अचानक आने वाले उतार-चढ़ाव को कम करके सुनने के अनुभव को संतुलित करता है।

बता दें कि यह फीचर वीडियो के शांत और तेज हिस्सों के बीच स्वचालित रूप से ऑडियो रेंज को समायोजित करता है, जिससे आपको लगातार एक ही तरह सुनने का अनुभव मिलता है। यह एक तरह का ऑडियो कम्प्रेसर है जिसमें अतिरिक्त गेन भी शामिल है, जिससे कुल मिलाकर आवाज़ की तीव्रता बढ़ जाती है लेकिन पिक लेवल में इजाफा नहीं होता।

‘Stable Volume’ विशेष रूप से उन वीडियो के लिए उपयोगी है जिनमें अचानक आवाज़ के उतार-चढ़ाव होते हैं। जैसे कि पॉडकास्ट, इंटरव्यू या अन्य सामान्य वीडियो कंटेंट, जहाँ रिकॉर्डिंग के दौरान कम्प्रेसर का उपयोग नहीं किया गया होता। हालांकि, इस फीचर को YouTube Music या आधिकारिक म्यूजिक वीडियो पर डिफ़ॉल्ट रूप से बंद रखा गया है क्योंकि वहाँ संगीत की मूल ध्वनि रेंज बनाए रखना आवश्यक होता है।

कैसे करें उपयोग ?
YouTube पर किसी भी वीडियो को खोलें।
वीडियो प्लेयर में गियर आइकन (सेटिंग्स) पर क्लिक करें और ‘Additional Settings’ चुनें।
यहाँ से आप ‘Stable Audio’ फीचर को सक्षम या अक्षम कर सकते हैं।

बता दें कि यह फीचर Android, iOS, और iPad के YouTube ऐप में उपलब्ध है, साथ ही वेब ब्राउज़र में भी इसे एक्सेस किया जा सकता है। यदि आप सिनेमाई ट्रेलर या मूवी देख रहे हैं, जहाँ ध्वनि में व्यापक डायनामिक रेंज होता है, तो ‘Stable Volume’ फीचर का उपयोग अनुभव को प्रभावित कर सकता है। साथ ही, इस समय इसे पूरी तरह से बंद करने का कोई वैश्विक विकल्प उपलब्ध नहीं है, लेकिन आप वीडियो-वार इसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: