छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नगरीय निकायों के लिए भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी व चुनाव संचालक

IMG 20250201 WA0115

रायगढ़: जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान ने नगरीय निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद को मद्देनजर रखते हुए आज प्रभारी संचालक, संयोजक व सह-संचालकों की सूची घोषित कर दी है। खरसिया नगर पालिका के लिए श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव को प्रभारी, पूर्व प्रदेश भाजपा महामंत्री गिरधर गुप्ता को संचालक, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल शर्मा को सह-संचालक व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महेश साहू को संयोजक, किरोड़ीमल नगर पंचायत के लिए प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य विवेक रंजन सिन्हा को प्रभारी, अजय अग्रवाल को संचालक, बालकृष्ण साहू को सह-संचालक व गोपाल सिंह को संयोजक बनाया गया है।

वहीं, धरमजयगढ़ नगर पंचायत के लिए पूर्व विधायक विजय अग्रवाल को प्रभारी शशिबाई राठिया को संचालक मनोज अग्रवाल को सह-संचालक व महेश चैनानी को संयोजक, घरघोड़ा नगर पंचायत के लिए पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया को प्रभारी, राजेन्द्र सिंह ठाकुर को संचालक, विजय शिशु सिन्हा को सह-संचालक और जैनेश्वर मिश्रा को संयोजक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार लैलूंगा नगर पंचायत के लिए पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सतीश बेहरा को प्रभारी, मधुकर सिंघानिया को संचालक, नरेश नायक को सह-संचालक, मुकेश शर्मा को संयोजक व पुसौर नगर पंचायत के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकांत सोमावार को प्रभारी व त्रिनाथ गुप्ता को संचालक, घनश्याम पटेल को सह-संचालक व अभिमन्यु साहू को संयोजक नियुक्त किया गया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: