छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कांग्रेस के थ्रिलर फिल्म का सस्पेंस खत्म: वार्ड 19 से शालू और 28 से अक्षय कांग्रेस प्रत्याशी, केलो प्रवाह की खबर पर फिर लगी मुहर

IMG 20250129 WA0178

रायगढ़, 29 जनवरी: कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वार्ड 19 और वार्ड 28 के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी, जिससे शहर में चल रही अटकलों पर विराम लग गया। जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर वार्ड 19 से शालू अग्रवाल और वार्ड 28 से अक्षय कुलदीप को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया। इससे पहले इन दोनों वार्डों को लेकर कई तरह की चर्चाएं और कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन कांग्रेस के इस ऐलान के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई। गौरतलब है कि केलो प्रवाह ने पहले ही इन दोनों वार्डों के संभावित प्रत्याशियों के नामों की पुष्टि कर दी थी, जो एक बार फिर सही साबित हुई।

इन दोनों वार्डों में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। वार्ड 19 में कांग्रेस की शालू अग्रवाल का सामना बीजेपी प्रत्याशी पूर्व सभापति सुरेश गोयल से होगा, जबकि वार्ड 28 में बीजेपी के अजेय कौशलेश मिश्रा के सामने कांग्रेस ने युवा चेहरे अक्षय कुलदीप को उतारा है। कांग्रेस के इस फैसले से साफ हो गया है कि पार्टी इन वार्डों में मजबूत दावेदारी पेश करने के मूड में है और बीजेपी को कड़ी चुनौती देने जा रही है।

हालांकि, कांग्रेस के भीतर इस फैसले से असंतोष भी उभरने लगा है। वार्ड 19 से आशीष शर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है, जबकि वार्ड 28 में भी कुछ असंतुष्ट नेता बगावत का संकेत दे रहे हैं। अब जब कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, तो वार्ड 19 और 28 पर सभी की निगाहें टिक गई हैं। दोनों वार्डों में मुकाबला रोचक होने की पूरी संभावना है।

img 20250129 wa01731453056549442655535

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: