छोड़कर सामग्री पर जाएँ

टिकट कटने से नाराज आशीष ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया

FB IMG 1738129731234

रायगढ़। युवा नेता आशीष शर्मा ने आज कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। वार्ड नंबर 19 से उम्मीदवार नहीं बनाये जाने से आशीष कोपभवन में हैं। आपको बता दें कि बीते नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने वार्ड नंबर 19 से आशीष को उम्मीदवार बनाया था मगर वे भाजपा प्रत्याशी महेश कंकरवाल से चुनाव हार गए थे। नगर निगम चुनावों के लिए टिकट बंटवारे को लेकर रायगढ़ में कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। वार्ड नंबर 19 से टिकट की दावेदारी कर रहे कांग्रेस नेता आशीष शर्मा ने टिकट कटने पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

आशीष शर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा, मैंने कांग्रेस के साथ कांग्रेस के लिए बहुत लड़ाईयां लड़ीं और मेहनत की लेकिन आज ऐसा लग रहा है जैसे कांग्रेस ने मुझे हरा दिया। 5 साल की मेहनत के बाद मैंने वार्ड नंबर 19 से टिकट की दावेदारी की थी। पूरा शहर कांग्रेस मेरे साथ था और सभी बड़े नेताओं का आशीर्वाद भी था, लेकिन दिल्ली के कुछ नेताओं ने, जो शायद यह भी नहीं जानते कि वार्ड नंबर 19 कहां है, मेरी टिकट काट दी। उन्होंने आगे लिखा, खैर, मैं अपने साथ खड़े रहे सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं। दीपक बैज, उमेश नंद कुमार पटेल, अनिल शुक्ला, अरुण गुप्ता, विकास शर्मा, दीपक पांडे, किरण पंडा, आप सभी को दिल से धन्यवाद और नमस्ते कांग्रेस।

आपके साथ और आपके लिए 26 साल काम करने का शुक्रिया।  आशीष शर्मा का यह पोस्ट कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उनकी नाराजगी ने पार्टी के अंदर टिकट बंटवारे को लेकर गहराते असंतोष को उजागर कर दिया है। उनके इस्तीफे के बाद वार्ड नंबर 19 में पार्टी को चुनावी समीकरण बदलने की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आशीष शर्मा के इस भावुक पोस्ट से साफ है कि टिकट बंटवारे में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। पार्टी नेतृत्व पर दिल्ली से फैसले लेने और जमीनी सच्चाई से अनभिज्ञ होने का आरोप लगाया गया है। 

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: