छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छठ पूजा के दौरान जहरीले सांप को सामने देखकर भी चिल मोड में रही महिला, वायरल हो रहा वीडियो

a6cb8a4a18f2316b482e41dfb976945c280c4ca5ad1e457e7926ecfb7a0415e8

Viral Post: हाल ही में छठ पूजा का त्योहार खत्म हुआ है, लेकिन उसका उत्साह अभी भी लोगों में बाकी है। सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला पूजा के दौरान पानी में सांप को देखकर हड़बड़ाई नहीं। जबकि आसपास को लोग जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। आपको बता दें कि वीडियो को देखकर लोगों ने महिला की बहादुरी का तारीफ की है। आइये इस वायरल वीडियो के बारे में जानते हैं।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सांप पानी में तैरता हुआ पूजा करती महिला के पास आ जाता है। ये सांप बैंडेड करैत है, जो बहुत जहरीला होता है। हालांकि महिला ने इस स्थिति को बहुत ही शांति से संभाला और सांप को जाने का रास्ता दिया। हालांकि आस पास के लोग इसपर सांप को देखकर तेजी से चिल्ला रहे थे।

इस वीडियो को संजय त्रिपाठी की प्रोफाइल पर इस पोस्ट को शेयर किया है। इस पोस्ट की कैप्शन में लिखा है, ‘छठ पूजा का यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नदी में पूजा कर रही एक महिला एक सांप को आते हुए देखकर घबराई नहीं बल्कि उसने सांप को अपने पास से जाने का रास्ता दिया। यहां हम वीडियो शेयर कर रहे हैं।

https://x.com/sanjayjourno/status/1855138976190877756

इसके साथ ही पोस्ट पर लोगों ने बहुत ही मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘सही है निडर महिला थी। और फिर छठ मईया की पूजा कर रही थी सब मां की कृपा है। बोलो जय छठ मईया की। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि और सांप भी खतरनाक वाला है banded krait… वैसे यहां दोनों ने संयम रखा है। सांप भी बिना संयम खोए चुपके से अपने रास्ते निकल गया और महिला ने भी वहीं खड़े होकर सांप को जाने दिया। वहीं अगर इनमें से एक भी संयम खोता तो कुछ भी हो सकता था।

कितना खतरनाक है बैंडेड करैत?
बैंडेड करैत, जिसे अहिराज सांप भी कहते हैं, एक जहरीला सांप है। इसे दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। इस सांप के जहर का इस्तेमाल दवा बनाने और चिकित्सा क्षेत्र में किया जाता है। ये सांप भारत में पाए जाते हैं और ज्यादातर रात में निकलते हैं। आप इस सांपों को खेतों जंगलों, और घर के बगीचे में देख सकते हैं। इनके शरीर पर पीली और काले रंग की मोटी धारियां होती है।

इस सांप के काटने पर केवल मच्छर काटने जितना दर्द होता है, लेकिन कुछ समय बाद आपको पेट में जलन, आंखों में भारीपन जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं और उपचार में देरी जानलेवा हो सकती है। इसके शरीर पर पीली या दुधिया और काली पट्टियां होती हैं।

इस लिंक एक्सप्रेसवे के बनाए जाने से ना सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश बल्कि दिल्ली एनसीआर के लोगों को भी फायदा मिलेगा। बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लम्बाई 1047 किमी है, जिसमें से 594 किलोमीटर की मंजूरी मिल चुकी है और इसके 62% सिविल कार्य पूरे हो चुके हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: