छोड़कर सामग्री पर जाएँ

डायवर्सन सड़क कटा, थम गये वाहनों के पहिए

IMG 20240803 WA0013

रायगढ़। बीते रात से धरमजयगढ़ रायगढ़ रोड़ बाधित रहा है जिससे राहगीर परेशान होते रहें हैं। दरअसल, मुख्य मार्ग बाधित होने की यह घटना धरमजयगढ़ रोड़ में नागदरहा गांव और कोसमघाट के बीच मुख्य सड़क की है। धरमजयगढ़ से रायगढ़ मुख्य सड़क का निर्माण कार्य जारी है। ऐसे में पुल पुलिया को बनाया जा रहा है जिसके लिए आवाजाही की सुगमता के मद्देनजर पुल के किनारे से डायवर्सन सडक़ बनाया गया है ताकि कार्य प्रगति पर हो और

आवागमन भी जारी रहे, लेकिन हाल ही में हुई बारिश लोगों को परेशानी में डाल दिया है बारिश की वजह से कोसमघाट के पास बनाया गया डायवर्सन सड़क कट गया है। ऐसे में मानो उक्त सडक़ से नाता ही टूट गया है। खासकर भारी वाहनों की बात करें तो आवाजाही थम-सी गई है। परिणाम स्वरूप सडक़ पर चलने वाले तमाम लोग करीब 24 घंटे तक परेशान होते रहे हैं। आखिर में स्थानीय प्रशासन का दबाव कह ले या फिर उच्च स्तरीय जबरदस्त प्रेसर लिहाजा आज शाम ढलने से पहले डायवर्सन सड़क को रिपेयरिंग कर चलने

लायक बना दिया गया तब कहीं जाकर बाधित सड़क बहाल हो सका लेकिन इसमें भी अभी सवाल बरकरार है की क्या बारिश होने पर डायवर्सन सड़क टिक सकेगा या फिर स्थिति फिर से जस की तस होने वाली है। बहरहाल, जैसे-तैसे कोसमघाट के पास की डायवर्सन सडक़ को बनाया गया है तब कहीं जाकर मुख्य मार्ग आवागमन बहाल हो सका है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: