रायगढ़। होटल में काम करने के दौरान कुक की करंट की चपेट में आने से मौत हो जाने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उक्त घटना खरसिया चौकी क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार खरसिया में अग्रसेन चौक पर नई दिल्ली स्वीट्स केे नाम से एक नया होटल खुला है। होटल में चायनीज फूड बनाने के लिए यूपी से कुक बुलवाया गया है।
गुरूवार की शाम को कुक होटल में चाऊमीन बना रहा था, इसी दौरान मशीन में करंट आने से उसके संपर्क में आकर कुक मशीन से चिपक गया। इसके पूर्व उसे बचाने के लिए कोई उपाय किए जाते, करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों के यूपी से आने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौपते हुए मामले को जांच में लिया है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।