छोड़कर सामग्री पर जाएँ

लकड़ी टाल के ऑफिस से 42 हजार चोरी 

jutmil thana 1

रायगढ़। लकड़ी टाल के ऑफिस का ताला तोड़ कर किसी ने गल्ले में रखे 42 हजार रूपए नगद पार कर देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने टाल संचालक की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्ध जुर्म दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उक्त चोरी की वारदात जूटमिल थाना क्षेत्र की है।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक जूटमिल थानांतर्गत कालिंदी कुंज निवासी राजकुमार अग्रवाल ओडिसा बाईपास

रोड के सरईभदर में लकड़ी टाल का संचालन करता है। राजकुमार अग्रवाल ने शनिवार को थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सुबह जब वह लकड़ी टाल पहुंचा तो देखा कि उसके आफिस का शटर टूटा हुआ है। चोरी की आशंका से जब वह भीतर गया तो गल्ला खुला हुआ था तथा उसमें रखे 42 हजार रूपए गायब थे। 

शुक्रवार व शनिवार की दरम्यानी रात को किसी ने आफिस में घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने टाल संचालक की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 305 (ए), 331 (4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है। 

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: