रायगढ़। धरमजयगढ़ वन विभाग ने वन्यप्राणियों के शिकार में संलिप्त चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई धरमजयगढ़ रेंज के कोयलार क्षेत्र में की गई, जहां सघन जांच और कड़ी मेहनत के बाद दो जंगली सूअर और तार बरामद किए गए। वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
सूत्रों के अनुसार, इस मामले में संदेहियों की संख्या बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते वन विभाग की टीम अतिरिक्त जांच में जुटी हुई है। वन अधिकारियों ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है। इस कार्रवाई को वन्यजीव संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।