Skip to content

वेदांता पावर की ‘आरोग्य परियोजना’ से 1500 जरूरतमंदों को मिली प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं

E0A4B5E0A587E0A4A6E0A4BEE0A482E0A4A4E0A4BEE0A4AAE0A4BEE0A4B5E0A4B0E0A495E0A580E28098E0A486E0A4B0E0A58BE0A497E0A58DE0A4AFE0A4AAE0A4B0E0A4BFE0A4AFE0A58BE0A49CE0A4A8E0A4BE

सक्ति, सिंघीतराई। वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) संचालित चलित स्वास्थ्य इकाई अनेक बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सामुदायिक विकास परियोजना ‘आरोग्य’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा और निमोही में संचालित स्वास्थ्य शिविरों के जरिए नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाया जा रहा है। इसके साथ ही शिविरों के जरिए जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां और चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परामर्श दिए जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में ‘आरोग्य परियोजना’ के जरिए अब तक लगभग 1500 ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं दी गईं।

परियोजना का क्रियान्वयन स्वयंसेवी संगठन पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से किया गया है। चलित स्वास्थ्य इकाई के संचालन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य जागरूकता का प्रसार करना है। अपने इस अभियान में वेदांता पावर शत-प्रतिशत सफल रहा है। वेदांता के शिविरों से लगभग 7000 नागरिकों को उम्मीद की नई रौशनी मिली है। चलित स्वास्थ्य शिविरों की बड़ी उपलब्धि यह है कि अब ग्रामीणों को काफी हद तक झोला छाप नीम-हकीमों से मुक्ति मिल गई है। ग्रामीणों को चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा स्वास्थ्य रक्षा के महत्व से परिचित कराया जा रहा है।

परियोजना आरोग्य से ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के लिए शहरी क्षेत्रों की ओर जाने से भी राहत मिली है और उनके समय की बचत हो रही है। शिविरों के माध्यम से नागरिकों को पोषाहार एवं स्वच्छता के महत्व से परिचित कराया जाता है। चलित स्वास्थ्य इकाई में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व निर्धारित स्थानों पर प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं जहां जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं। मुधमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कमी सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की सुविधा इकाई में मौजूद हैं। सामान्य बीमारियों के लिए दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध हैं।

चलित स्वास्थ्य इकाई के माध्यम से ग्रामीणों को मिल रही सुविधा पर वेदांता पावर बिजनेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजिंदर सिंह आहूजा ने कहा कि ‘‘स्वस्थ भारत बनाने के विजन के अनुरूप वेदांता पावर हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सरकारों, स्वास्थ्य सेवा संस्थानों, उद्योगों और समुदायों को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है।

wp 17776352404661513617590142332273

आरोग्य परियोजना के जरिए हमारा लक्ष्य जरूरतमंदों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना है ताकि उन्हें स्वस्थ व मजबूत जीवन जीने में मदद मिल सके।’’ व्हीएलसीटीपीपी के मुख्य प्रचालन अधिकारी देवेंद्र कुमार पटेल ने कहा है कि चलित स्वास्थ्य इकाई से ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को काफी लाभ मिल रहा है। श्री पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की दृष्टि से व्हीएलसीटीपीपी की पहल महत्वपूर्ण है।

img 20260501 wa00261715901290919981801

श्री पटेल ने कहा कि उत्कृष्ट स्वास्थ्य की दिशा में वेदांता पावर प्रबंधन ग्रामीणों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर है। ग्राम पंचायत सिंघीतराई के सरपंच प्रतिनिधि श्री घुरवा राम सिदार बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता की दिशा में वेदांता पावर प्रशंसनीय योगदान दे रहा है। वर्तमान में चलित चिकित्सा शिविरों के जरिए ग्रामीणों के स्वास्थ्य का भरपूर ध्यान रखा जा रहा है।

img 20260501 wa00275868479860549067477

ग्राम पंचायत ओडेकेरा के सरपंच प्रतिनिधि चंद्रिका चौहान और निमोही सरपंच पारसमणि गभेल सहित अनेक ग्रामीणों को कहना है कि वेदांत पावर के चलित चिकित्सा शिविरों के जरिए उन्हें सभी आवश्यक दवाइयां मिल जाती हैं। गांव में ही शिविरों के आयोजन से ज्यादातर ग्रामीणों को आवागमन के साधनों का इंतजार नहीं करना पड़ता। अब वे पैदल ही उपचार के लिए पहुंचते हैं। बच्चों और गर्भवती माताओं को बेहतरीन सुविधा मिल रही है। वेदांता पावर के चिकित्सकों से स्वास्थ्य की देखभाल संबंधी परामर्श भी निःशुल्क मिलता है।

इसे भी पढ़िए

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: