छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सुरक्षा सर्वोपरि, मौसम की मजबूरी को राजनीतिक उपहास बनाना कांग्रेस की ओछी मानसिकता का परिचायक : अंशु टूटेजा

IMG 20261115 WA0018

रायगढ़। जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर आज धरमजयगढ़ में आयोजित भव्य कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा की जा रही अनर्गल बयानबाजी पर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी (सोशल मीडिया एवं आईटी सेल) अंशु टूटेजा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कांग्रेस नेताओं की संकीर्ण राजनीतिक सोच को दर्शाती है। टूटेजा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का विमान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिंदल हवाई पट्टी पहुंचा था, लेकिन खराब मौसम एवं अत्यंत कम विजिबिलिटी के कारण सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए विमान की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। ऐसे में किसी भी प्रकार का जोखिम न लेते हुए लैंडिंग निरस्त करने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया है और किसी भी बड़े नेता या जनप्रतिनिधि की सुरक्षा सर्वोपरि होती है। लेकिन कांग्रेस के नेता इस गंभीर परिस्थिति को भी राजनीतिक मजाक बनाकर यह प्रचारित कर रहे हैं कि कार्यक्रम फ्लॉप था और राष्ट्रीय अध्यक्ष भाग गए। टूटेजा ने कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि क्या उनके लिए किसी व्यक्ति की सुरक्षा से बढ़कर राजनीतिक मजाक है? क्या मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और सुरक्षा संबंधी निर्णयों का भी राजनीतिकरण किया जाना चाहिए? उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि जनजातीय गौरव दिवस किसी एक व्यक्ति का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के जनजातीय समाज के गौरव, सम्मान, स्वाभिमान और अस्मिता का उत्सव है।

धरमजयगढ़ में जिस उत्साह और उमंग के साथ हजारों कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने इस आयोजन में सहभागिता की, वह इस कार्यक्रम की सफलता का प्रमाण है। टूटेजा ने कहा कि कांग्रेस को शायद यह बात हजम नहीं हो रही है कि भाजपा सरकार जनजातीय समाज के महापुरुषों, उनके इतिहास और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को सलाह दी कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी की सुरक्षा और मौसम की प्राकृतिक परिस्थितियों का मजाक बनाकर अपनी राजनीतिक हताशा प्रदर्शित न करें।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में किसी का प्लेन नहीं उतर पाया, लेकिन जनजातीय गौरव का संकल्प और कार्यकर्ताओं का उत्साह पूरी मजबूती से धरातल पर उतरा है। अंत में टूटेजा ने कहा कि कांग्रेस को इस आयोजन की सफलता पर सवाल उठाने के बजाय जनजातीय समाज के सम्मान और उत्थान के विषय में सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: