छोड़कर सामग्री पर जाएँ

समिति प्रबंधकों में हड़ताल की सुगबुगाहट, धान खरीदी से पृथक करने की मांग

images 2

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। धान खरीदी से पहले समिति प्रबंधकों में हड़ताल की सुगबुगाहट दिखाई देने लगी है। 15 जनवरी तक धान उठाव नहीं कराने का विरोध हो रहा है। प्रबंधकों का कहना है कि धान में सूखत आएगी तो उसकी भरपाई उन्हीं को करनी पड़ेगी। शासन इससे राहत नहीं देगा, तो फिर उठाव को क्यों रोका जा रहा है। इस बार शासन ने धान खरीदी अवधि 15 नवंबर से 15 जनवरी के बीच समिति से राइस मिलर्स को धान देने पर रोक लगाई है। समिति में ही भंडारित रखने का प्रयास होगा। दिक्कत होने पर संग्रहण केंद्र तक परिवहन किया जा सकता है, लेकिन मिलर्स को धान नहीं दिया जाएगा।

इसका विरोध प्रबंधक कर रहे हैं। उनका कहना है कि दो महीने तक धान समिति में जमा रहेगा तो सूखना स्वाभाविक है। 17 प्रश तक नमी मान्य होती है। दो महीने रखने पर नमी 12-13 प्रश तक आ जाएगा। पांच प्रश सूखत आने पर वजन में करीब दो-तीन किलो की कमी हो जाएगी। इस कमी की भरपाई अंत में प्रबंधक को ही करनी पड़ेगी। उठाव नहीं करने का निर्णय धान की रिसायक्लिंग को रोकने के लिए किया जा रहा है लेकिन इसका नुकसान समिति को होगा।

सूखत की भरपाई समिति के कमीशन से की जाएगी या प्रबंधक से वसूली जाएगी। इसके अलावा प्रशासनिक और प्रासंगिक व्यय के रूप में करीब 27 रुपए प्रति क्विंटल समिति को मिलते हैं। हमाली का रेट ही 15-17 रुपए पहुंच चुका है। इसके अलावा कर्मचारियों का वेतन, तिरपाल, बिजली बिल, अन्य खर्च कहां से किया जाएगा। धान खरीदी की वजह से सहकारी समितियां पहले ही गर्त में जा चुकी हैं। इस साल तो समितियां पूरी तरह से नुकसान में डूब जाएंगी।

धान खरीदी से अलग रखने की करेंगे मांग

सूत्रों के मुताबिक कई तरह की परेशानियों को देखते हुए समिति प्रबंधक इस बार धान खरीदी से पृथक रखने की मांग कर सकते हैं। इस बारे में प्रदेश संगठन विचार कर रहा है। उठाव समय पर होता है तो सूखत से राहत मिल जाती है। यदि धान को दो महीना रखना पड़ा तो सूखत के अलावा रखरखाव का खर्च भी चार गुना हो जाएगा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: