छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी दुर्योधन यादव गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

IMG 20261118 WA0028

जशपुर। दिनांक 24.10.2026 को थाना पत्थलगांव में 30 वर्षीय प्रार्थिया ने उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2023 में अपनी एक सहेली के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी दुर्योधन यादव से हुई थी। प्रार्थिया ने आरोपी को अपनी शादीशुदा जिंदगी एवं बच्चों के संबंध में पहले ही बता दिया था।

आरोपी दुर्योधन यादव ने प्रार्थिया को विश्वास दिलाया कि वह उसे पसंद करता है तथा उसी से शादी करेगा और उसके बच्चों का भी पालन-पोषण करेगा। आरोपी की बातों पर विश्वास करते हुए प्रार्थिया उसे दिनांक 31.03.2023 को  अपने किराये के मकान में ले गई। वहां आरोपी ने प्रार्थिया से रिश्ता बनाने की इच्छा जताते हुए उसकी मांग में सिंदूर भरा तथा उसी रात्रि लगभग 11:00 बजे उसके साथ पहली बार शारीरिक संबंध बनाया।

प्रार्थिया के अनुसार, इसके बाद आरोपी द्वारा दिनांक 31.03.2023 से 01.10.2026 तक बीच-बीच में शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाया गया। बाद में आरोपी ने प्रार्थिया को पत्नी बनाकर रखने से इंकार कर दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में आरोपी दुर्योधन यादव उम्र 22 वर्ष, के विरुद्ध अपराध क्रमांक 253/2026, धारा 376(2-एन) भादवि एवं धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी दुर्योधन घटना दिनांक से फरार था, पुलिस के द्वारा लगातार उसकी पता साजी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी अपने गृह क्षेत्र में देखा गया है, जिस पर थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, आरोपी के गृह ग्राम में घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी दुर्योधन यादव के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 17.11.26 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले में पुलिस की अग्रिम विवेचना जारी है।

मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: