छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बड़े हरदी में किया प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी भवन का वर्चुअल लोकार्पण

IMG 20261114 WA0037

रायगढ़, 14 नवम्बर 2026। पुसौर विकासखंड के ग्राम बड़े हरदी में नवनिर्मित प्राथमिक शाला भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। नए भवनों के शुरू होने से गांव के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक एवं प्रारंभिक देखभाल की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वर्चुअल संबोधन के दौरान वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने बड़े हरदी की होनहार बेटी एवं कक्षा 10 वीं टॉपर रही कुंती साहू की शैक्षणिक उपलब्धि का विशेष उल्लेख किया और विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने और अपने गांव व जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

वित्त मंत्री चौधरी ने रायगढ़ जिले में संचालित विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में अधोसंरचना का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रायगढ़ में विद्यार्थियों के लिए नालंदा परिसर, पुसौर एवं सरिया में 100-100 बिस्तरों वाले सर्वसुविधायुक्त अस्पताल, नवीन नर्सिंग कॉलेज, सड़कों का विस्तार, नए स्कूल भवन और पर्यावरण संरक्षण के लिएh ऑक्सीजोन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत पुसौर की अध्यक्ष हेमलता चौहान,

नगर पंचायत अध्यक्ष पुसौर मानी मोहित सतपथी, संदीप पंडा, मुक्तेश्वर पंडा, साईं राम एवं मोहित सतपथी, बीडीसी तड़ोला खितेश्वर सिदार, उजागर चौहान, राजेश पटेल, सरपंच मोतीलाल चौहान, कृष्णा प्रधान, विजय गुप्ता, राजेंद्र महंत, बीईओ भुवनेश्वर पटेल, श्रवण साव एवं शांतनु पंडा वीरेंद्र पंडा, सुमन साहू, भगवती गुप्ता, जयदेव साहू, कृष्णा पटेल, संतराम पटेल, अनुपमा साहू, मंजू साहू, अंजलि सिदार, कमला पटेल, चंद्रकला साहू, भोजकुमारी साहू और यशोदा सहित सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

img 20261114 wa0095281294206968381284129792
img 20261114 wa0096281296710155689124152866

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: