छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ की सियासत में नया मोड़: कांग्रेस में शामिल हुए शिक्षाविद् रामचंद्र शर्मा, नंदेली हाउस में उमेश पटेल ने किया आत्मीय स्वागत

IMG 20261113 WA0008

रायगढ़। जिले की राजनीति में 12 नवंबर की देर शाम बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब रायगढ़ के प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं पूर्व पुलिस निरीक्षक रामचंद्र शर्मा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में नंदेली हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी और जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ शहर की अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में उन्होंने पार्टी में प्रवेश किया। इससे पहले शुभ मुहूर्त में रायगढ़ कांग्रेस भवन में उनकी प्राथमिक सदस्यता की प्रक्रिया पूरी की गई।

रामचंद्र शर्मा के सक्रिय राजनीति में आने को लेकर पिछले कई दिनों से शहर में चर्चाएं और अटकलें चल रही थीं। उनके कांग्रेस प्रवेश के साथ इन पर विराम लग गया। यह कार्यक्रम बेहद सादगीपूर्ण और आत्मीय माहौल में संपन्न हुआ।
रामचंद्र शर्मा लंबे समय से शिक्षा, खेल, पत्रकारिता और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। पूर्व पुलिस निरीक्षक के रूप में उन्हें प्रशासनिक अनुभव है, साथ ही शिक्षाविद् और समाजसेवी के रूप में भी उन्होंने अलग पहचान बनाई है। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच उनकी सक्रियता और जनसंपर्क उनकी बड़ी ताकत माने जाते हैं।

संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद

राजनीति में किसी व्यक्ति का महत्व केवल पद या राजनीतिक अनुभव से नहीं, बल्कि समाज में उसकी स्वीकार्यता, कार्यशैली और जनसरोकारों से भी तय होता है। शिक्षा, खेल, सामाजिक और बौद्धिक क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी पहचान कांग्रेस को समाज के व्यापक वर्गों तक पहुंच मजबूत करने में मददगार हो सकती है।
नगेंद्र नेगी और शाखा यादव के नेतृत्व में संगठन समाज के प्रतिष्ठित और सक्रिय लोगों को पार्टी से जोड़ने की पहल कर रहा है। यह नए विचारों, अनुभवों और ऊर्जा के समावेश का संदेश देता है।

कांग्रेस परिवार में नए साथी का स्वागत

रामचंद्र शर्मा का प्रवेश स्थानीय संगठन के लिए सकारात्मक शुरुआत है। इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय अन्य लोगों को भी जनहित के मुद्दों पर काम करने की प्रेरणा मिलेगी। अब राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की निगाहें इस पर रहेंगी कि उनके अनुभव, सक्रियता और जनसंपर्क का लाभ संगठन को किस तरह मिलता है।

fb img 17945492168622605453035165145074
fb img 17945492147121149434414805471350
fb img 17945492217232126925938190875193
fb img 17945492185654898436379975259126

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: