छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नाले को पाटकर बना रहे रोड, किसने दी इनको छूट?

file 0000000002c0824684f9a88f1532b473
  • निजी भूमि तक पहुंच मार्ग बनाने के लिए अतिक्रमण, गरीबों की झोपड़ी तोड़कर शक्ति प्रदर्शन करने वाले प्रशासन ने कैसे दी अनुमति

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। रायगढ़ में अतिक्रमण पर कार्रवाई का असर नहीं हो रहा है। हर दिन कहीं न कहीं कोई भूमि स्वामी सरकारी जमीन, तालाब, नाला, नहर को पाटकर कब्जा कर रहा है। जगतपुर में नाले को पाटकर रास्ता बनाया जा रहा है ताकि किसी सेठ की जमीन तक पहुंच मार्ग बनाया जा सके। गरीब आदमी की जमीन रोड किनारे हो तो वह चंद कदमों का रास्ता भी नहीं बना सकता। आजू-बाजू किसी सेठ की जमीन हो तो गरीब को जमीन बेचकर भागना ही पड़ता है।

दूसरी तरफ किसी रसूखदार की जमीन मेन रोड से 200 मीटर दूर हो तो भी पूरा सिस्टम उसे रोड तक लाने में जुट जाता है। ऐसा न हो सके तो मेन रोड से उसकी जमीन तक सीधा रास्ता दे दिया जाता है। कितने गांव ऐसे हैं, जहां सडक़ बनाने के लिए निजी जमीन का भू-अर्जन करना पड़े तो प्रशासन के कदम ठिठक जाते हैं। जगतपुर में तो कमाल ही हो गया। एक सेठ की जमीन तक पहुंचने के लिए रोड नहीं थी। इस वजह से कोई भी जमीन में इंट्रेस्ट नहीं दिखा रहा था। इसलिए जमीन तक एप्रोच रोड बनाने का उपाय निकाला गया।

एक ओर समता कॉलोनी है तो वहां से सडक़ नहीं बन सकती थी। अब वहां बाजू से गुजर रहे प्राकृतिक नाले को पाटकर सडक़ बनाई जा रही है। मिट्टी पाटकर करीब 20 फुट चौड़ी कच्ची सडक़ का निर्माण किया जा चुका है। यहां की जमीन निजी है या सरकारी, किसी को नहीं पता। संभवत: नाले से लगी जमीन सरकारी होने का अंदेशा है।

नाले की चौड़ाई घटेगी, सेठ के जमीन की कीमत बढ़ेगी

जिस जमीन तक एप्रोच रोड बनाई जा रही है, उसकी कीमत लाखों से करोड़ों में पहुंच जाएगी। बिना रोड के जमीन मिट्टी के बराबर थी लेकिन अब सोना हो गई है। समता कॉलोनी के बाजू में आसानी से प्लॉट काटकर बेचे जा सकेंगे। इसके लिए नाले की चौड़ाई कम हो या अतिक्रमण हो तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: