छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या

image editor output image 1202733260 1795593809723
  • शराब पीने की बात पर हुआ विवाद, सरपंच के घर शिकायत करने जा रहे माता-पिता पर बेटे ने किया जानलेवा हमला
  • पिता के सिर और पीठ पर टंगिया से किए वार, आरोपी पुलिस हिरासत में

25 नवंबर, रायगढ। दिनांक 24.11.2026 की रात थाना खरसिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम रानीसागर में बेटे द्वारा अपने ही पिता की टंगिया से वार कर हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव, फॉरेंसिक टीम, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव अपने स्टाफ के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए।

घटना के संबंध में मृतक की पत्नी श्रीमती शैलेन्द्र गिरी (62 साल) ने पुलिस को बताया कि 24 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे परिवार के सभी सदस्य घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनका बेटा राजकुमार गिरी शराब के नशे में घर पहुंचा। इस पर पिता धरम उर्फ श्रवण गिरी (65 साल) ने उसे समझाइश देते हुए कहा कि आज पूजा-पाठ का दिन है और घर चलाने के लिए पैसे नहीं होने की बात कहने के बावजूद वह रोज शराब पीकर घर आता है। इसी बात को लेकर राजकुमार गिरी आक्रोशित हो गया और अपने पिता के साथ मारपीट करने लगा।

इसके बाद रात करीब 9 बजे श्रवण गिरी, अपनी पत्नी के साथ घटना की शिकायत करने सरपंच के घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से टंगिया लेकर पहुंचे आरोपी बेटे राजकुमार ने सरपंच के घर के गेट के पास उन्हें रोकते हुए शिकायत करने जाने की बात पर गुस्से में अपने पिता धरम उर्फ श्रवण गिरी के सिर पर टंगिया से वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होकर धरम गिरी जमीन पर गिर पड़े। इसके बावजूद आरोपी ने उनके सिर एवं पीठ पर टंगिया से वार कर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के संबंध में मर्ग कायम कर मामले में थाना खरसिया में आरोपी राजकुमार गिरी  के विरुद्ध अपराध क्रमांक 604/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी राजकुमार गिरी (36 साल) जो वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने की ताक में था, उसे हिरासत में लिया गया है, आगे की विवेचना कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जावेगा।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश –
“पारिवारिक विवाद और नशे की लत किस तरह गंभीर अपराधों का रूप ले सकती है, यह घटना उसका दुखद उदाहरण है। शराब के नशे में आपा खोकर अपने ही पिता की हत्या करना अत्यंत गंभीर एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। समाज में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए नशे से दूर रहना, पारिवारिक विवादों को समझदारी और संवाद से सुलझाना तथा किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लेना आवश्यक है। रायगढ़ पुलिस मामले की गंभीरता से विवेचना कर रही है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

IMG 20261125 WA0024
IMG 20261125 WA0022
IMG 20261125 WA0023
IMG 20261125 WA0025

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: