छोड़कर सामग्री पर जाएँ

आठ साल में चार जिलों के करीब नौ लाख घरों में होंगे गैस कनेक्शन

IMG 7ec11c28 aed2 486c b952 05156b39013c
  • 2022 में मिला है कॉन्ट्रैक्ट, केवल शहरी निकाय क्षेत्रों में बिछेगी गैस पाइपलाइन
  • अडाणी टोटल गैस को मिला है ठेका

रायगढ़, (केलो प्रवाह)। छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में अब पाइपलाइन के जरिए प्राकृतिक गैस की सप्लाई होगी। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम के तहत सभी शहरी क्षेत्रों को चुना गया है। हर घर तक पाइप से गैस पहुंचाई जाएगी। रायगढ़, जशपुर, जांजगीर-चांपा और महासमुंद जिले का काम अडाणी टोटल गैस को मिला है। आठ साल में कंपनी को करीब 8.81 लाख डोमेस्टिक कनेक्शन दिए जाने हैं। पिछले दिनों पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की किल्लत ने पूरे देश में आपातकाल जैसी स्थिति ला दी थी। इसे नियंत्रित करने के लिए सरकार को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा।

गेल ने नागपुर से झारसुगुड़ा तक एलपीजी पाइपलाइन बिछाने का काम हाथ में लिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी शहरी क्षेत्रों में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम अडाणी टोटल गैस लिमिटेड को 2022 में ही दे दिया था। केंद्र सरकार के आदेश पर राज्य सरकार ने गैस वितरण नीति को अधिसूचित किया है। इसके तहत पानी की तरह घरों में गैस पहुंचाई जाएगी। पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) के रूप में दो विकल्प शहरी क्षेत्रों में दिए जाएंगे। छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में पहले इसकी सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम के तहत जशपुर, रायगढ़, महासमुंद और जांजगीर-चांपा में पाइपलाइन बिछाकर कनेक्शन देने का आदेश दिया है।

आठ साल में इन चारों जिलों के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस की सप्लाई की व्यवस्था बनाई जाएगी। 2022 में पेट्रोलियम मंत्रालय ने अडाणी टोटल गैस लिमिटेड को अधिकृत किया था। इन क्षेत्रों में 162 सीएनजी स्टेशन भी स्थापित करने हैं। इसके साथ ही 8,81,162 डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन भी दिए जाने हैं। इस अवधि में कंपनी को 1962 किलोमीटर स्टील पाइपलाइन स्थापित करनी होगी।

कहां-कहां मिलेगी सुविधा

इस योजना के तहत अडाणी टोटल गैस को रायगढ़ शहर के अलावा घरघोड़ा, खरसिया, धरमजयगढ़, लैलूंगा, तमनार और पुसौर में पाइपलाइन स्थापित करनी है। इसके अलावा अविभाजित रायगढ़ जिले के सारंगढ़ और बरमकेला नगरीय क्षेत्रों में भी यह काम होना है। वाहनों को सीएनजी का भी विकल्प मिलेगा। सरकार ने घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपयोग को ध्यान में रखते हुए पाइपलाइन प्रोजेक्ट लागू किया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: