छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए – पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम

IMG 20261110 WA0063

रायगढ़। पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम ने दीप पर्व के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों और रायगढ़वासियों को शुभकामनाएं देते हुए आध्यात्मिक संदेश में कहा दीपों का यह पर्व अभ्यंतर में मौजूद अंधेरे को मिटाने का पर्व है। घर-आंगन में दीपक जलाने के साथ-साथ मन में मौजूद क्रोध, अहंकार, ईर्ष्या और स्वार्थ के अंधेरे को भी मिटाएं। दीपावली का पर्व सार्थक बनाने एक दीपक मन के भीतर भी जलाएं। पूज्य बाबा ने कहा कि दीपक की सबसे बड़ी शिक्षा यही है कि वह स्वयं जलता है और दूसरों को प्रकाश देता है।

व्याप्त अंधकार को मिटाने के लिए दीपक स्वयं जलता है और समभाव से सभी को प्रकाश देता है। मनुष्य का जीवन भी दीपक की तरह होना चाहिए। स्वयं तप कर, स्वयं जलकर आसपास के लोगों के जीवन में उजाला भर दें। जैसे एक छोटा सा दीपक बड़े से बड़े अंधेरे को हरा देता है, वैसे ही एक संकल्प, एक सेवा, एक प्रार्थना, जीवन के बड़े से बड़े अंधेरे को दूर कर देती है। दीप पर्व पर भूखे को भोजन, टूटे हुए मन को सहारा देने का संकल्प लेना है, यही सच्ची लक्ष्मी पूजा होगी।

पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम ने कहा कि मां लक्ष्मी का वास स्वच्छ मन, मधुर वाणी और सेवाभावी कर्म वाले मनुष्य के घर होता है। धर्म और प्रेम का दीप सदा प्रज्ज्वलित रहता है। इस दीप पर्व पर हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव का उजाला फैले, हर मन में भक्ति का दीप जले और हर जीवन अंधेरे से उजाले की ओर बढ़े।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: