रायगढ़ (केलो प्रवाह)। शहर के जोगी डीपा से मरीन ड्राईव को जोड़ने वाली केनाल रोड का कार्य जारी है। सप्ताह भर के भीतर चांदनी चौक पुल व सड़क निर्माण का काम प्रारंभ हो जायेगा। इस दरमियान पुल पर से आवागमन बंद करते हुए राजापारा की ओर जाने वाली सड़क को डायवर्ट किया जायेगा। नगर निगम ने इस सड़क को पूर्ण करने के लिए 11 माह की डेड लाइन रखी है तथा निगम के अधिकारियों के अनुसार आगामी 9 माह में कार्य पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए जोगी डीपा से मरीन ड्राईव तक केनाल रोड का निर्माण किया जा रहा है।
वर्तमान में जोगी डीपा में सड़क निर्माणाधीन है तथा इसके आगे चांदनी चौक पुल का भी नये सिरे से निर्माण किया जाना है तथा यहीं से केनाल रोड मरीन ड्राईव की ओर जायेगी। इस क्षेत्र में भी अब नगर निगम द्वारा सप्ताह भर के भीतर काम प्रारंभ कराया जाएगा। वहीं चांदनी चौक से राजापारा की ओर जाने वाली सड़क को डायवर्ट कर इस मार्ग पर आवागमन बंद किया जायेगा ताकि निर्माण कार्य निर्बाध गति से किया जा सके। केनाल रोड निर्माण के लिए निगम प्रशासन ने 11 माह की डेड लाइन रखी है तथा आगामी 9 माह में
जोगी डीपा से मरीन ड्राईव तक सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिये जाने का नगर निगम द्वारा प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस सड़क निर्माण से ढिमरापुर व केवड़ाबाड़ी की ओर से चक्रधरनगर तथा जुटमिल की ओर जाने वाले वाहनों को शहर के मध्य से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा जिससे शहर में यातायात का दबाव कुछ हद तक कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।























