छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में हैवानियत : पति को शराब लाने भेजकर महिला की लूटी इज्जत

E0A4B0E0A587E0A4AA

रायगढ़। कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक परिचित युवक ने महिला की अस्मत लूट ली। जानकारी के अनुसार, घटना 23 दिसंबर 2025 की है जब पीड़िता अपने पति के साथ घर पर थी। इसी दौरान सुधीर नामक एक परिचित युवक वहां पहुँचा और उसने पीड़िता के पति को 100 रुपये देकर शराब लाने के बहाने बाहर भेज दिया। पति के जाते ही आरोपी की नीयत डोल गई और उसने घर में अकेली पाकर महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद जब आधा घंटे बाद पति वापस लौटा, तो बदहवास पीड़िता ने उसे पूरी आपबीती सुनाई। शुरुआत में सामाजिक लोकलाज और बदनामी के डर से दंपत्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। हालांकि, लंबे समय तक मानसिक पीड़ा झेलने और परिवार के सदस्यों से सलाह-मशवरा करने के बाद, रविवार को पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और अपने परिजनों के साथ कापू थाने पहुँचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता की रिपोर्ट पर कापू पुलिस ने आरोपी सुधीर के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। रायगढ़ जिले में इस तरह की घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और परिचितों के बीच बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: