रायगढ़। पत्नी के मायके जाने पर अकेले रह रहे आटो चालक ने घर के पाईप में फांसी लगा कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। उक्त वाकया सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय जोगी डिपा निवासी मौसम विश्वास पिता सुदामा विश्वास (उम्र 30 वर्ष) किराये का आटो चलाकर जीवन यापन करता था।
सप्ताह भर पूर्व उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी, जिससे वह घर में अकेला रह रहा था। वहीं बुधवार की सुबह काफी देर तक मौसम के बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसियों ने उसके घर के भीतर झांक कर देखा तो कमरे में पाईप पर उसकी फांसी लटकी लाश थी।
मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पंहुच कर शव को अस्पताल पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।























