छोड़कर सामग्री पर जाएँ

WhatsApp स्टेटस बना विवाद की वजह, बच्चों के हित में शिक्षा पर सवाल उठाने वाला शिक्षक सस्पेंड

a7ce05435907794025c10c762299c06f0df095c82d1bb52d79366cc6c267c6ea

रायपुर। धमतरी जिले के कुरूद ब्लॉक में स्थित नारी प्राइमरी स्कूल के सहायक शिक्षक (एलबी) ढालू राम साहू बच्चों की पढ़ाई को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त करना चाहते थे, लेकिन उनका WhatsApp स्टेटस ही उनके लिए मुसीबत बन गया। बच्चों के हित में डाला गया यह स्टेटस प्रशासन के निशाने पर आ गया और जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने शिक्षक को निलंबित कर दिया।

क्या है पूरा मामला?
शिक्षक ढालू राम साहू का आरोप था कि नया शिक्षण सत्र शुरू हुए पांच महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक बच्चों को पूरी किताबें उपलब्ध नहीं कराई गईं। बच्चे फटी-पुरानी पुस्तकों से पढ़ाई करने को मजबूर हैं। यही पीड़ा उन्होंने अपने WhatsApp स्टेटस के जरिए लिखी। शिक्षक ने 31 अक्टूबर को लगातार तीन-चार स्टेटस डाले जिनमें उन्होंने सवाल उठाए – “जब तक बच्चों को पूरी पुस्तक नहीं मिलती, तब तक BEO, DEO, कलेक्टर और शिक्षा मंत्री तक का वेतन रोक देना चाहिए।” शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही पर भी उन्होंने तीखी टिप्पणी की। इन स्टेटस के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया से होते हुए सीधे जिला शिक्षा अधिकारी तक पहुंच गए, जिसके बाद शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी गई।

नेताओं और व्यवस्था पर भी कसा तंज
शिक्षक ने अपने स्टेटस में स्थानीय नेताओं की मानसिकता पर भी सवाल उठाया। उन्होंने लिखा— “गांव के नेताओं को गांव का विकास नहीं, केवल पार्टी का विकास चाहिए।” “हम राज्य उत्सव मनाने जा रहे हैं, पर क्या हम सच में इसे मनाने के लायक हैं?” उनका उद्देश्य केवल बच्चों की शिक्षा में सुधार और व्यवस्था की ओर ध्यान आकर्षित करना था, लेकिन यह आवाज़ उन्हीं पर भारी पड़ गई।

सोशल मीडिया पर समर्थन की लहर
निलंबन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर समर्थन की बाढ़ आ गई। लोग शिक्षक की साहसिक पहल को सलाम कर रहे हैं और प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जता रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि “बच्चों के अधिकारों की बात करने पर यदि किसी शिक्षक को सजा मिले तो यह शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।”

image editor output image 596538443 17626754530718099215241950035410

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: