छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अज्ञात वाहन की ठोकर से वेल्डिंगकर्मी की मौत, खरसिया पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

images 1 24

रायगढ़/खरसिया, 04 दिसंबर। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़े देवगांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में वेल्डिंग का कार्य करने वाले एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना 2 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे की है, जब मृतक राधेलाल उरांव (उम्र लगभग 50 वर्ष), ग्राम बड़े देवगांव निवासी, अपने काम से वापस घर लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, राधेलाल उरांव अड़भार स्थित देवांगन फेब्रीकेशन में वेल्डिंग का काम करते थे और रोज की तरह उस दिन भी अपनी साइकिल से काम पर गए थे। शाम को काम खत्म कर वे अड़भार से अपने गांव बड़े देवगांव वापस जा रहे थे। जब वे गांव के श्याम पटैल के बंद घर के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात दोपहिया वाहन के चालक ने उन्हें तेजी और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार ठोकर मार दी। इस टक्कर से राधेलाल उरांव सिर के बल उछलकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने वाला अज्ञात वाहन चालक तुरंत मौके से फरार हो गया।

मृतक के पुत्र, हर्ष उरांव, जो कोरबा में रहकर पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, को गांव वालों से सूचना मिलने पर वे तत्काल गांव पहुंचे। उन्होंने अपने पिता को मृत अवस्था में पाया और उनके सिर पर चोट के निशान थे। हर्ष उरांव ने खरसिया थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रार्थी हर्ष उरांव की रिपोर्ट के आधार पर, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) BNS (लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु कारित करना) और मोटरयान अधिनियम (Motor Vehicle Act) की धारा 112/183(1) के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर देहाती नालसी पर अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: