छोड़कर सामग्री पर जाएँ

स्टेट हाईवे में पुल के ऊपर से बह रहा पानी

IMG 20240810 WA0004 1

रायगढ़। छाल खुली खदान के पास स्टेट हाइवे 18 के छाल और खेदापाली के बीच पुल के ऊपर पानी बहने से आवाजाही प्रभावित है। जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ ने इसका ठीकरा एसईसीएल पर फोड़ते हुए लापरवाही का आरोप भी लगाया है। दरअसल, एसईसीएल द्वारा पुल के पानी बहाव के बीच में लगभग 10-12 मीटर हाइट की अव्यवस्थित ओबी डंप कर दिया गया है जिससे पानी निकासी का रास्ता बंद हो गया है। अब पानी पुल के ऊपर से 3-4 फीट बहने लगा है।

पीडब्ल्यूडी पहले ही एसईसीएल को इस विषय में चिट्ठी लिख चुकी है कि आपके द्वारा पानी निकासी के मार्ग में ओबी डंप किया गया है। अगर भविष्य में किसी भी प्रकार की पानी निकासी के मार्ग में क्षति होती है तो उसकी समस्त जवाबदारी एसईसीएल की रहेगी। पानी का बहाव ज्यादा होने की वजह से शुक्रवार देर शाम तक वाहनों की लंबी कतार लगने से आम राहगीर परेशान होते रहे।

गुजरे गुरुवार ही एसईसीएल के रास्ते को लेकर रायगढ़ जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ के छाल इकाई ने जंग छेड़ दिया गया है। दो दिन बीत जाने के बाद किसी प्रकार का समाधान एसईसीएल प्रबंधक द्वारा नहीं निकाला गया है। यही वजह है कि रोड एवं एसईसीएल की लापरवाही की वजह से आज का डिस्पैच शून्य रहा, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी लापरवाह प्रबंधन की है। एसईसीएल के इस अडिय़ल रवैये से अब आम जनता से लेकर ट्रांसपोर्टर्स तक त्रस्त हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: