छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ग्रामीणों ने बताया- उनको क्या चाहिए, एसईसीएल ने दिया ठोस आश्वासन

IMG 20260822 WA0006 1
  • एसईसीएल की कोयला खदानों के लिए हुई डीआरसीसी की बैठक, अधिकारियों के साथ ग्रामीणों ने रखे विचार

रायगढ़, (केलो प्रवाह)। धरमजयगढ़ में एसईसीएल की पुरुंगा और दुर्गापुर कोयला खदानें प्रारंभ होने वाली हैं। इसके अलावा पेलमा माइंस भी शुरू होगी। इसके लिए डीआरसीसी की बैठक शुक्रवार को रखी गई थी जिसमें प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण पहुंचे थे। मिली जानकारी के मुताबिक एसईसीएल को पुनर्वास व्यवस्था और रोजगार को लेकर मांग की गई है। इस पर अब एसईसीएल को प्रस्ताव अनुमादित कराना होगा।

कोयला खदानों के लिए हो रहे भू-अर्जन में सबसे बड़ी समस्या पुनर्वास ही है। गाइडलाइन रेट बढऩे के बाद से मुआवजा भी ज्यादा मिलेगा। लेकिन गांव विस्थापित होने पर ग्रामीणों को वैकल्पिक स्थान नहीं मिल पाता। खदान प्रारंभ हो जाती है लेकिन विस्थापन नहीं हो पाता। पिछले दिनों बिलासपुर में हुई बैठक में एसईसीएल को पुनर्वास संबंधी प्रस्ताव पहले तैयार करने को कहा गया था। शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटलमेंट कमेटी की बैठक रायगढ़ कलेक्टोरेट में आयोजित की गई।

धरमजयगढ़ ब्लॉक के प्रभावित ग्रामों के ग्रामीण बैठक में पहुंचे थे। उन्होंने पुनर्वास और रोजगार संबंधी शंकाओं को बैठक में रखा। ग्रामीणों की मांग उचित मुआवजा दर और रोजगार की है। एसईसीएल का भू-अर्जन सीबी एक्ट में होता है। इसलिए पुनर्वास और रोजगार का प्रावधान होता है। एसईसीएल ने दो एकड़ में एक नौकरी देने का प्रावधान तय किया है जो पहले की खदानों में भी लागू हुआ है। बैठक में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी बात रखी जिस पर एसईसीएल ने भी अनुमोदन कराने का आश्वासन दिया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: