छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कैंसर से पीड़ित ग्रामीण ने सुसाईड किया   

images28129

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। कैंसर बीमारी से पीडि़त ग्रामीण द्वारा कीटनाशक दवा का सेवन कर लिये जाने पर गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताली तहरीर पर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। उक्त मामला चन्द्रपुर थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिले के चन्द्रपुर

थानांतर्गत ग्राम गोपालपुर निवासी अघनलाल उरांव पिता नानू उरांव (उम्र 46 वर्ष) तीन साल से पेट में कैंसर बीमारी होने से परेशान रहता था। बुधवार को उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था जिससे उसकी हालत बिगडऩे पर परिजनों को जानकारी हुई। वहीं आनन-फानन में अघनलाल को रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया

गया था, जहां उपचार के दौरान जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम करते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। 

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: