छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शराब तस्कर को रिश्वत लेकर छोड़ा, एसआई समेत 6 सस्पेंड

2026 1image 21 27 043776193sdosuspended

जांजगीर-चांपा (केलो प्रवाह)। जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव थाने में शराब बिक्री के आरोपी को पैसे लेकर छोडऩे के आरोप में ट्रेनी सब इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी विजय कुमार पांडेय ने जांच कराई थी। शुरुआती जांच में पुलिसकर्मियों और आरोपी के बीच पैसों के लेन-देन की पुष्टि हुई है। मामले की आगे की जांच नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) जांजगीर योगिताबाली खापर्डे को सौंपी गई है। सीएसपी ने बताया कि 11 नवंबर को पुलिस को जानकारी मिली थी कि 4 नवंबर 2026 को सारागांव थाने में आबकारी एक्ट की धारा 36 (च) के तहत एक मामला दर्ज किया गया था।

इसमें गोपाल गोंड़ को आरोपी बनाया गया था। आरोप है कि थाने में पदस्थ ट्रेनी सब इंस्पेक्टर पुष्पेन्द्र साहू समेत 6 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने आरोपी को छोडऩे के बदले 1.5 लाख रुपए का लेन-देन किया था। रकम लेने के बाद आरोपी को छोडऩे की बात सामने आई थी। एसपी ने मामले की आगे की जांच सीएसपी योगिता बाली खापर्डे को सौंपी है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले से जुड़ी खबर प्रकाशित करने वाले मीडियाकर्मी का बयान दर्ज किया जाए। उनसे खबर में दी गई जानकारी और उसके स्रोत के बारे में भी पूछा जाएगा। इसके अलावा आरोपी गोपाल गोंड़ से भी कथित पैसों के लेन-देन को लेकर पूछताछ की जाएगी।

जांच में यह पता लगाया जाएगा कि किस पुलिसकर्मी की क्या भूमिका थी और कौन-कौन इस मामले में शामिल था। अगर पुलिसकर्मियों और आरोपी के बीच पैसों के लेन-देन में किसी दूसरे व्यक्ति के मध्यस्थ होने की बात सामने आती है तो उससे भी पूछताछ कर बयान दर्ज किया जाएगा। जांच में मिले दस्तावेजों और दूसरे सबूतों की भी पड़ताल होगी। एसपी विजय कुमार पांडेय ने निर्देश दिए हैं कि अगर जांच में भ्रष्टाचार और अवैध लेन-देन के आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। एसपी ने साफ कहा है कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार और पैसों के लेन-देन जैसी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: