छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव : 15 जनवरी तक मतदाता सूची तैयार, 16-17 जनवरी को हो सकती है चुनाव की घोषणा

images 6

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को आगे टलने की उम्मीद में चुनाव लड़ने वाले अपनी तैयारी ढिली कर दिए होंगे तो उन्हें यह जानना चाहिए कि चुनाव लंबे समय तक के लिए नहीं टला है। पहले ऐसी चर्चाएं थी कि चुनाव स्कूल, कालेज की परीक्षाएं खत्‍म होने पर मई के आसपास कराए जाएंगे। मगर ऐसा नहीं है।

सरकार ने कलेक्टरों से किसी भी सूरत में 15 जनवरी तक मतदाता सूची का काम कंप्लीट करने कहा है। वैसे, राज्य निर्वाचन आयोग ने भी मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 15 जनवरी का ही डेट दिया है। जाहिर है, कलेक्टरों को इस तारीख तक मतदाता सूची का काम पूरा करना ही होगा।

विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि मतदाता सूची का काम कंप्लीट होते ही राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर देगा। आयोग के पास पहले से पूरा कार्यक्रम तैयार है। नोटिफिकेशन से लेकर नतीजे कब और कैसे निकलेंगे, ये भी। उसमें सिर्फ डेट चेंज करना है। इससे पहले 30 दिसंबर की आयोग की पूरी तैयारी थी। मगर नगरीय और पंचायत विभाग ने आरक्षण का डेट आगे बढ़ाकर चुनाव को 15 दिन के लिए टाल दिया था।

ज्ञातव्य है, पंचायत का आरक्षण दो बार और मेयर का आरक्षण एक बार निरस्त हो चुका है। पहले 27 दिसंबर को नगरीय पंचायत और महापौर का आरक्षण किया जाना था और 30 दिसंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष का। मगर नगरीय और पंचायत विभाग ने दोनों का स्थगित कर दिया था। अब नए सिरे से डेट दिया गया है।

आरक्षण पर कोई फर्क नहीं
जिम्मेदार अफसरों का कहना है कि मतदाता पुनरीक्षण के कार्य से आरक्षण पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आरक्षण अपने निर्धारित तारीख पर करके रख लिया जाएगा। मतदाता पुनरीक्षण का काम 15 को पूर्ण होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के पास चुनाव की घोषणा करने में कोई बाधा नहीं रहेगा। इसीलिए, अफसरों का दावा है कि 16 या 17 जनवरी को चुनाव की घोषणा हो जाएगी।

आचार संहिता का गाइडलाइन जारी
राज्य निर्वाचन आयोग के साथ ही राज्य सरकार की भी चुनाव की पूरी तैयारी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आचार संहिता के संदर्भ में 14 पेज का गाइडलाइन जारी कर चुका है कि उस दौरान क्या करना है, क्या नहीं। जाहिर है, चुनाव के दौरान ट्रांसफर, पोस्टिंग, शिलान्यास, उद्घाटन नहीं होंगे। कर्मचारियों, अधिकारियों की छुट्टियों पर भी रोक रहेगी। कलेक्टर की विशेष अनुमति से ही छुट्टी मिल पाएगी।

सरकार भी चाह रही परीक्षा से पहले चुनाव
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का चुनाव के संदर्भ में बयान आ चुका है। उन्होंने भी कहा था कि चुनाव लंबे समय तक के लिए नहीं टला है। दरअसल, सरकार चाहती है कि चुनाव से स्कूल, कालेज की परीक्षा बाधित न हो। इसलिए प्रयास है कि किसी भी तरह 20 फरवरी तक वोटिंग के साथ रिजल्ट घोषित हो जाए।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: