छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मोर का अनोखा नृत्य : हर रोज घरों के सामने पंख फैलाकर करता है डांस, मुर्गियों के साथ मस्ती करता दिखा, लोगों के बीच बना आकर्षण का केंद्र

WhatsApp Image 2025 03 03 at 10.39.01 AM

कोंडागांव। जिले के नहरपारा वार्ड में इन दिनों एक मोर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आमतौर पर मोर का नृत्य जंगलों या पार्कों में देखने को मिलता है, लेकिन यहां यह मोर रोज सुबह और शाम घरों के सामने आकर अपने पंख फैलाकर नृत्य करता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शुरुआत में मोर थोड़ा संकोच करता था और लोगों से दूरी बनाए रखता था, लेकिन समय के साथ वह सबका दोस्त बन गया। अब लोग उसे चावल खिलाते हैं, और यह मोर बिना किसी डर के घरों के आंगन में घूमता है।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि मोर आसपास पाली गई मुर्गियों के साथ भी मस्ती करता नज़र आता है। बताया जा रहा है कि यह मोर पास के गुरुकुल का है, लेकिन हमेशा खुले में ही रहता है। कभी किसी के घर की छत पर बैठ जाता है तो कभी दरवाजे पर आकर नाचने लगता है। इस अनोखे नज़ारे को देखने के लिए लोग भी जुट जाते हैं। कोंडागांव के लोग इसे सौभाग्य का संकेत मानते हुए मोर के इस व्यवहार को खूब पसंद कर रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: