छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बेकाबू बाईक विद्युत खंभे से टकराई, युवक की मौत, एक घायल

E0A4B2E0A588E0A4B2E0A582E0A482E0A497E0A4BEE0A4A5E0A4BEE0A4A8E0A4BE

रायगढ़। तेज रफ्तार बाईक के अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे लगे बिजली के खम्बे से टकरा जाने पर मोटरसायकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थानांतर्गत ग्राम रूडूकेला निवासी युवक कृष्णा चौहान अपने साथी खगेश्वर भगत के साथ गुरूवार की सुबह घर में बिना

बताये होण्डा साईन बाईक (क्रमांक सीजी13 बीई 2420) को लेकर निकला था। ग्राम रूडूकेला से पोतरा रोड पर तेज रफ्तार मोटरसायकिल पर से कृष्णा चौहान नियंत्रण खो बैठा और बाईक सडक़ किनारे लगे बिजली के खम्भे से जा टकराई। इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये थे जिन्हे उपचार के लिए लैलूंगा अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारङ्क्षभक जांच के उपरांत चिकित्सकों ने कृष्णा चौहान को मृत घोषित कर दिया।

वहीं खगेश्वर भगत को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने कृष्णा चौहान के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: