छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दो बहनों में खिलौने को लेकर झगड़ा, गुस्साए पिता ने एक बेटी को मार डाला, दूसरी की हालत नाजुक

IMG 20240819 WA0000

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में एक पिता ने पीट-पीटकर अपनी 8 साल की बेटी को मार डाला। वहीं दूसरी बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पिता ने दोनों बेटियों को लात-घूंसों और बेल्ट से बुरी तरह पीटा। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। बेटियों की गलती सिर्फ इतनी है कि वह खिलौने को लेकर आपस में झगड़ा कर रही थीं। इस पर पिता भड़क गया। दूसरी बेटी 9 साल की है। उसका बीडीएम अस्पताल में उपचार जारी है। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, मिशन फाटक भोजपुर निवासी सलमान अली (35) मैकेनिक का काम करता है। उसकी दो बेटियां अलीशा परवीन (8) और अलीना परवीन (9) थीं। पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार दोपहर दोनों बहनों में झगड़ा हो रहा था। इसके चलते सलमान को गुस्सा आ गया और वह दोनों बच्चियों को बेरहमी से पीटने लगा।

अस्पताल में दूसरी बेटी दर्द से तड़प रही

अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद छोटी बेटी अलीशा परवीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बेटी दर्द से तड़प रही थी। अस्पताल में घायल बेटी नर्स से कह रही है कि रुकिए अंटी रुकिए। मेरे को दर्द हो रहा है। तो नर्स कह रही है कहीं नहीं जा रही बेटा। बताया जा रहा है कि जिस पिता ने बेरहमी से पीटा उसी के कहने पर बेटी ने इंजेक्शन लगवाया। इसके पहले वह इंजेक्शन नहीं लगवा रही थी। मां मिलने पहुंची तो बच्ची ने उसे भगा दिया। डॉक्टरों और पड़ोसियों ने घटना की जानकारी चांपा पुलिस को दी। पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

लड़ाई-झगड़े से तंग आकर पति से अलग रह रही पत्नी

मामले में एसडीओपी यदुमणी सिदार ने बताया कि आरोपी पिता सलमान के बारे में पूछताछ में पता चला कि सनकी किस्म का आदमी है। उसको पुलिस ने मिशन फाटक से हिरासत में लिया है। उससे मामले की पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में एफ आई आर नहीं हुई है। एसडीओपी ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी से हमेशा लड़ाई झगड़ा करता था, जिससे तंग आकर वह घर छोड़कर दूसरे जगह रहने लगी है। दोनों बेटियों पिता अपने पास रख लिया था। मां अपनी दोनों बेटियों से बीच-बीच में मिलने आया करती थी। मामले में जांच जारी है।

▶ चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी

पड़ोसियों ने बताया कि, चीख-पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचे। वहां सलमान दोनों बेटियों को हाथ-मुक्के और बेल्ट से पीट रहा था। दोनों के शरीर में चोट के निशान पड़ गए हैं। दोनों बहनों की हालत गंभीर थी, जिन्हें तत्काल बीडीएम अस्पताल लेकर पहुंचे।

▶ 10 साल पहले हुई थी दोनों की लव मैरिज

10 साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। उस वक्त आरोपी की पत्नी नाबालिग थी, जिस पर आरोपी को रेप केस में जेल भी जाना पड़ा था। इसके बाद समझौते के बाद जेल से छूटा और शादी की। पत्नी हिंदू है और आरोपी पति मुस्लिम है। शादी के बाद से दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता था।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: