छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ट्रैक्टर पलटने से दो नाबालिगों की मौत, चालक गंभीर घायल

image 54

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां सिंघनपुरी जंगल थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक का इलाज जारी है। यह घटना बिडोरा और सिंघनपुरी के बीच हुई है।

बताया जा रहा है कि सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण ट्रैक्टर पलट गया। मृतकों की पहचान योगेश नेताम और कैलाश वर्मा के रूप में हुई है। दोनों निवासी अमलीडीह गांव के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में पिछल कुछ दिनों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो चुकी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: