छोड़कर सामग्री पर जाएँ

फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ का ट्रेलर रिलीज : नेगेटिव शेड में दिखे जहीर इकबाल, ट्रेलर ने इंटरनेट में लगाई आग.. देखें धांसू Trailer

n729417485179129614124487429538efdae517087e0fe23e0a403ea98f68e79141efd3a5ba7c9b03e35868

शादी के बाद पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने जा रहे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की आगामी फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में दोनों के बीच प्यार किस तरह से जुनून और सस्पेंस में बदल जाता है, यही कहानी का मुख्य आधार है।

एकतरफा प्यार और नेगेटिव शेड में जहीर इकबाल

ट्रेलर के अनुसार कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक तरफा प्यार में पूरी तरह डूब जाता है। दूसरी तरफ, वह लड़की उसके प्रति वैसी भावनाएं नहीं रखती। इसके बाद यह आकर्षण धीरे-धीरे खतरनाक जुनून का रूप ले लेता है। फिल्म में जहीर इकबाल नेगेटिव शेड वाले किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जिसमें प्यार के साथ आक्रामक और खतरनाक तेवर शामिल हैं। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा उस किरदार में हैं जिसके चारों ओर यह कहानी आगे बढ़ती है।

फिल्म का टाइटल और सिनेमाघरों में रिलीज

फिल्म का टाइटल ‘तू है मेरी किरण’ शाहरुख खान और जूही चावला की चर्चित फिल्म ‘डर’ के मशहूर गाने की याद दिलाता है। ‘तू है मेरी किरण’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ से होगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: