छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खैर लकड़ी का परिवहन, एक ट्रक जब्त

1000088090

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। धरमजयगढ़ वन मण्डल से भी खैर लकड़ी की तस्करी चल रही है। वन विभाग की टीम ने बाकारूमा लैलूंगा मार्ग पर खैर लकड़ी परिवहन कर रही एक ट्रक को जब्त किया है। अंधेरे का फायदा उठाते हुए चालक फरार हो गया। फिलहाल, विभाग की टीम लकड़ी की मात्रा परिवहन से जुड़े दस्तावेज व ट्रक मालिक की जानकारी जुटाने में लग गई है। रायगढ़ जिले में खैर लकड़ी की तस्करी व्यापक पैमाने पर हो रही है।

रायगढ़ वन मण्डल द्वारा पिछले दिनों खैर लकड़ी तस्करी मामले में पुलिस विभाग के साथ मिल कर गिरोह के मुख्य सरगना मनीष अग्रवाल व रोहित मित्तल सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा शेष फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। इसी बीच धरमजयगढ़ वन मण्डल से भी खैर लकड़ी की तस्करी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाकारूमा रेंज में वन विभाग की टीम बुधवार की तडक़े हाथियों की निगरानी में लगी थी, इसी दौरान खैर लकड़ी की अवैध रूप से तस्करी होने की सूचना मिलने पर बाकारूमा रेंजर विष्णु मरावी ने तत्काल इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।

वहीं उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर 6 सदस्यीय टीम का गठन कर बाकरूमा-लैलूंगा मार्ग पर दबिश दी गई जहां धातुनपारा के पास आ रही एक ट्रक (क्रमांक यूपी 67 एटी 1395) पर शंका होने से उसे रोक कर जांच की तो उसमें भारी मात्रा में खैर लकड़ी लोड थी। वहीं अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। वन विभाग की टीम ने लकड़ी सहित ट्रक को जब्त कर उसमें लोड खैर लकड़ी की मात्रा, परिवहन से जुड़े दस्तावेज व ट्रक मालिक की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: