छोड़कर सामग्री पर जाएँ

विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के ईएलसी समन्वयकों का प्रशिक्षण आयोजित

IMG 20261009 WA0031
  • नए मतदाताओं के पंजीयन और ईएलसी क्लब के गठन की दी गई जानकारी

रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ जिले के सभी अशासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के ईएलसी समन्वयकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुक्रवार को सृजन सभा कक्ष रायगढ़ में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरने तथा प्रत्येक संस्था में निर्वाचन साक्षरता क्लब के गठन की जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में अक्टूबर 2026 में छूटे हुए पात्र नागरिकों और नए पात्र युवा मतदाताओं का पंजीयन करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य ऐसे सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करना है, जिनका नाम अभी तक दर्ज नहीं हो पाया है। पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ईसीआईनेट मोबाइल ऐप अथवा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in  के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: