रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देहजरी के घुनगुट्टी नाला के पास रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सुपर एक्सल सवार एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नंदलाल डनसेना, निवासी ग्राम देहजरी के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। रक्षाबंधन जैसे पर्व के दिन हुए इस हादसे से गांव में शोक का माहौल है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।