छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जिले में अब तक 64 हजार 298 क्विंटल धान की खरीदी, किसानों में उत्साह, उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाएं

FB IMG 1764091112159

रायगढ़, 25 नवम्बर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप एवं शासन की पारदर्शी समर्थन मूल्य नीति के अंतर्गत जिले में धान खरीदी कार्य सुचारू, व्यवस्थित एवं पारदर्शी रूप से जारी है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधाओं हेतु व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, जिनका सकारात्मक परिणाम यह है कि धान बेचने आने वाले किसानों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 64 हजार 298 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। किसानों द्वारा धान विक्रय में लगातार बढ़ती भागीदारी से उपार्जन केंद्रों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि किसानों के हित में शासन के निर्देशानुसार सभी उपार्जन केंद्रों में छाया स्थल, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय, नमी मापक यंत्र, बारदाना उपलब्धता, तौल व्यवस्था, सुरक्षा एवं साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही केंद्रों में अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। रायगढ़ जिले में कुल 69 प्राथमिक सहकारी समिति सक्रिय हैं और इनके अंतर्गत 105 धान उपार्जन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू गति से जारी है।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: