छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शासकीय पट्टे की जमीन खरीदने-बेचने वालों को मिलेगा नोटिस

E0A4AAE0A581E0A4B8E0A58CE0A4B0E0A4A4E0A4B9E0A4B8E0A580E0A4B2
  • खरीदने के बाद डायवर्सन भी करवाया, आदिवासी को खेती करने के लिए मिली थी भूमि, नियमों की दुहाई देने वाले राजस्व अधिकारी खामोश

रायगढ़। पुसौर तहसील के नावापाली में शासकीय पट्टे की जमीन खरीदने-बेचने वालों के विरुद्ध जांच शुरू हो गई है। रायगढ़ अनुविभाग में ऐसी गड़बड़ी सामने आने के बाद सब हैरान हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में दोनों को नोटिस दिया जाएगा। वर्तमान में पूरे जिले में रायगढ़ अनुविभाग को आदर्श कार्यालय की तरह प्रस्तुत किया जा रहा है। यहां राजस्व सुधार के लिए काम किए जा रहे हैं। अधिकारी भी अपना कत्र्तव्य सही तरीके से निभा रहे हैं, लेकिन इस बीच नावापाली में शासकीय पट्टे की भूमि खरीदने और बेचने का मामला सामने आया जिसके बाद आमजन का भरोसा डगमगाया है। मेडिकल कॉलेज रोड पर पुसौर तहसील के नावापाली में खसरा नंबर 32/8 रकबा 0.809 हे. हीरालाल सिदार नामक आदिवासी को आवंटित थी।

इस जमीन पर केवल खेती की जा सकती है। शासकीय पट्टे की जमीन को बिना कलेक्टर की अनुमति के फागुलाल सिंह पिता बिहारीलाल सिंह जाति राजपूत नामक गैर आदिवासी ने खरीद लिया। इस तरह से एक आदिवासी फिर से भूमिहीन हो गया। फागुलाल ने जमीन से अवैध कमाई करने के लिए इसे दूसरे को पलटी कर दिया। 23 फरवरी 2026 को फागुलाल ने इसकी रजिस्ट्री पीजी इंटरप्राइजेस संचालक प्रमोद अग्रवाल के नाम पर करवा दी। इसके बाद भूमि का डायवर्सन एसडीएम रायगढ़ ने कर दिया। अब एसडीएम रायगढ़ ने इस मामले को संज्ञान में लेकर पूरी फाइल तलब की है। मूल आवंटी और दोनों खरीदारों को नोटिस देने की तैयारी की गई है।

नामांतरण के पहले भी कोई नहीं देख सका

इस जमीन का नामांतरण नई सुविधा के तहत हुआ है। जब सरकार ने नामांतरण की प्रक्रिया को तहसीलदारों से छीनकर उप पंजीयक को दिया था, तब इस पर सवाल उठे थे। उप पंजीयकों के पास जमीनों के कोई रिकॉर्ड देखने की सुविधा नहीं होती। इस वजह से रजिस्ट्री के बाद बिना देखे नामांतरण हो रहे हैं। यदि तहसीलदार ही नामांतरण करते तो आवेदन पर रिकॉर्ड मंगवाते।

hbhemantbhaiya1044950143473259415

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: