छोड़कर सामग्री पर जाएँ

श्रीलंका से करारी हार में इंडिया का ये खिलाड़ी बना विलेन! गंभीर की सिफारिश पर रोहित ने मौका देकर अपने ही पांव में मारी कुल्हाड़ी

IMG 20240809 WA0002

स्पोर्ट्स डेस्क: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के लिए हालात तब बिगड़ गए जब उन्होंने टी20 सीरीज 3-0 से जीतने के बाद वनडे सीरीज में 0-2 से हार का सामना किया। यह हार भारत के लिए खास तौर पर निराशाजनक है, क्योंकि 27 साल बाद भारत को श्रीलंका की धरती पर किसी वनडे इंटरनेशनल सीरीज में श्रीलंका के हाथों हार झेलनी पड़ी है।

श्रेयस अय्यर की खराब फॉर्म ने डुबोई टीम इंडिया

वनडे सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, खासकर श्रेयस अय्यर के फ्लॉप शो ने टीम को मुश्किल में डाल दिया। तीन मैचों में श्रेयस अय्यर ने मात्र 23, 7, और 8 रन बनाए, जो टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर को संभालने में नाकाम साबित हुआ।

गंभीर और रोहित पर उठे सवाल

टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा की आलोचना हो रही है कि उन्होंने श्रेयस अय्यर को मौका देकर बड़ा ब्लंडर किया। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में श्रेयस का प्रदर्शन इतना निराशाजनक रहा कि अब उन्हें वनडे टीम से ड्रॉप किए जाने की संभावना है।

रिंकू सिंह के लिए खुले दरवाजे

भारतीय टीम मैनेजमेंट अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए श्रेयस अय्यर की जगह रिंकू सिंह को वनडे टीम में एंट्री देने की तैयारी में है। रिंकू सिंह एक बेहतरीन मैच फिनिशर और घातक ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं, जो श्रेयस अय्यर के कमजोर स्पिन खेलने की क्षमता को देखते हुए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

भविष्य की तैयारी

श्रेयस अय्यर की जगह रिंकू सिंह का चयन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय हो सकता है। कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट रिंकू सिंह पर अपनी उम्मीदें लगा सकते हैं, जो वनडे टीम में नई जान फूंक सकते हैं। इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें अब 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी पर हैं, जहां टीम इंडिया को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: