छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शराब के लिए नहीं दिए 100 रुपये तो फल विक्रेता को मारा चाकू, 2 महीने बाद अफसर खान अरेस्ट

आरोपी 2

रायगढ़। पुराना शनि मंदिर के पास फल ठेला लगाने वाले व्यापारी पर चाकू से हमला कर फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी जिले में फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” अभियान के तहत की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जूटमिल थाना क्षेत्र के सोनूमुड़ा नवापारा निवासी बलराम यादव (50 वर्ष) पुराना शनि मंदिर के पास फल का ठेला लगाकर अपना जीवनयापन करता है। 14 मई 2026 की दोपहर उसका परिचित अफसर खान उसके पास पहुंचा और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। बलराम यादव ने मानवीय आधार पर उसे 100 रुपये दे दिए। कुछ समय बाद आरोपी फिर से रुपये मांगने पहुंचा, लेकिन इस बार मना करने पर विवाद हो गया।

रुपये नहीं देने पर फल काटने वाले चाकू से किया हमला

पुलिस के अनुसार, रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी अफसर खान ने अपने पास रखे फल काटने वाले चाकू से बलराम यादव पर हमला कर दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। मामले की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 255/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 119(1) और 118(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की थी।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अफसर खान शहर में घूम रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद अफसर उर्फ अफसर खान (37 वर्ष), निवासी इंदिरा नगर, वार्ड क्रमांक-6, थाना कोतवाली रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: