छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सूने मकान से 1.35 लाख रूपए का माल ले उड़े चोर

IMG 20250512 WA0020

रायगढ़। दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गये देहरी परिवार के सूने मकान में धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने एक लाख 35 हजार रूपए के सोने चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के सदस्य वापस लौटे तो मकान में चोरी होने की जानकारी होने पर उन्होने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उक्त मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थानांतर्गत ग्राम बाघाडोला निवासी नरेन्द्र देहरी पिता कार्तिक देहरी खेती किसानी का काम करता है।

विगत शुक्रवार को सुबह नरेन्द्र परिवार सहित अपनी भांजी के ससुर के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम हमीरपुर गया था। वहीं शाम को लगभग साढ़े 3 बजे जब वे वापस आये तब घर के सामने लगे लोहे के गेट की कुंडी टु़टी हुई मिली। चोरी होने की आशंका से जब वे घर के भीतर गये तो देखा कि कमरे का भी खुला हुआ था और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था तथा आलमारी भी खुली थी। आलमारी में रखे सामानों की जांच की तो लाकर में रखे पुराना इस्तेमाली सोने का हार, सोने का झुमका 2 जोडी, सोने का मंगल सूत्र व चांदी का पायल जोड़ी गायब थी।

इस पर नरेन्द्र देहरी ने पुसौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि चोरी गये आभुषणों की कीमत लगभग एक लाख 35 हजार रूपए है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्ध बीएनएस की धारा 305 (ए), 331(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है। 

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: