छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ के पुसौर क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, किसान के खेत से केबल चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

पुसौर क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद

रायगढ़। जिला रायगढ़ के पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेंगालपाली में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में एक किसान के खेत से हजारों रुपये कीमत का सबमर्सिबल पंप का केबल वायर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुसौर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शाम को मिली चोरी की सूचना
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रेंगालपाली निवासी ऋषिकेश साव उर्फ संतोष साव पेशे से किसान हैं। वे हाईस्कूल भठ्ठी रोड के पीछे स्थित अपने खेत में बोर (बोरवेल) लगवाकर खेती-किसानी का कार्य करते हैं। दिनांक 4 जुलाई 2026 को वे रोजाना की तरह अपने खेत में काम करने के बाद घर लौट आए थे। इसी बीच शाम करीब 5:30 बजे ग्रामीणों के माध्यम से उन्हें सूचना मिली कि उनके खेत में लगे बोर का केबल गायब है। पीड़ित किसान ने बताया “जब मैं भागते हुए खेत पर पहुँचा, तो देखा कि बोर में लगा लगभग 100 मीटर लंबा केबल वायर वहां मौजूद नहीं था। कोई अज्ञात चोर उसे काटकर ले जा चुका था। चोरी गए इस केबल की अनुमानित कीमत करीब 20,000 रुपये है।”

गांव में पहले भी हो चुकी हैं कई चोरियां
पीड़ित किसान ऋषिकेश साव ने पुलिस को बताया कि गांव में यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी चोरों ने गांव के कई अन्य किसानों और सरकारी संपत्ति को निशाना बनाया है। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में इन लोगों के यहाँ भी चोरियां हो चुकी हैं:
किसानों के खेतों से केबल चोरी: संतोष साव, जगन्नाथ साव, जगन्नाथ गुप्ता, रवि निषाद, गंगाराम गुप्ता, पालु राम साव, कृष्ण कुमार गुप्ता और सोनु यादव के खेतों से भी बोरवेल के केबल वायर चोरी हो चुके हैं।
प्राइमरी स्कूल में भी बोला धावा: चोरों ने गांव के प्राइमरी स्कूल को भी नहीं बख्शा, जहां से केबल वायर, मोटर और लैपटॉप जैसे कीमती सामान पार कर दिए गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
बार-बार हो रही चोरियों से रेंगालपाली के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लगातार हो रही इन वारदातों से किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। फिलहाल, ऋषिकेश साव की रिपोर्ट पर पुसौर थाना पुलिस ने नए कानून के तहत धारा 303(2)-BNS के अंतर्गत अपराध पंजीकृत कर लिया है और अज्ञात चोरों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: