छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बैकुंठपुर बंगाली पारा में चोरी: सेलून कर्मचारी के सूने मकान में धावा, जेवर पार

IMG 00b42a7e 9b78 4361 ab51 bba1aad2877a

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। अपने गृह ग्राम गये सेलून कर्मचारी के सूने मकान में धावा बोलकर किसी ने सोने चंादी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। वापस आने पर मकान का ताला टूटा मिला तथा भीतर सामान बिखरा पड़ा था। वहीं पेटी में रखे गहने नहीं थे। घर में चोरी होने की उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है। उक्त वाकया सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थानांतर्गत ग्राम भठली का मुल निवासी

नितीन बारिक पिता कृष्ण चन्द्र बारिक वर्तमान में रायगढ़ के बैकुंण्ठपुर बंगाली पारा में किराये का मकान लेकर रहते हुए सेलून में काम करता है। नितीन बारिक दीपावली त्यौहार मनाने सोमवार की दोपहर को घर में ताला लगा कर परिवार सहित अपने गृह ग्राम भठली गया था। वहीं बुधवार की सुबह वापस आया तो देखा कि मकान में लगा हुआ ताला नहीं था कोई व्यक्ति ताला को तोडक़र ले गया था । वहीं घर में चोरी होने की आशंका से जब वह भीतर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था तथा वहां रखी टीन

की पेटी का भी ताला टूटा हुआ था एवं उसमें रखे चांदी का पायल 4 जोड़ी, पैर की बिछिया 3 नग, चांदी की चेन 2 नग, चांदी का छोटा कड़ा 4 नग, चांदी का अंगूठी 2 नग, चांदी का ब्रेसलेट 2 नग, चांदी की बड़ी अंगूठी 4 नग, सोना का नाक का छोटा लौंग 5 नग गायब था। इस पर नितीन ने सिटी कोतवाली में घर में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने नितीन बारिक की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्ध बीएनएस की धारा 305, 331 (4) के तहत अपराध दर्ज कर उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: