छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दिल दहला देने वाली घटना : युवक ने तेज रफ्तार मालगाड़ी के सामने लगाई छलांग, मौके पर ही मौत

image 2025 04 12T170348.246 1
  • सीमा विवाद के चलते घंटों रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा शव, कार्रवाई के लिए चांपा जीआरपी का इंतजार

कोरबा। एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जो आपको झकझोर कर रख देगी. एक युवक ने तेज रफ्तार से गुजर रही मालगाड़ी के सामने अचानक छलांग लगाकर जान दे दी. लोको पायलट लगातार हॉर्न बजाता रहा, लेकिन युवक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. जिसके बाद कुछ ही सेकंड में सब कुछ खत्म हो गया. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है. युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है.

मिली जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी का चालक लगातार हॉर्न बजाता रहा, लेकिन युवक अचानक ट्रैक पर आकर कूद गया. हादसे के बाद मौके पर पहुंची रेलवे आरपीएफ और उरगा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 25 से 27 वर्ष के बीच है. उसने जींस और शर्ट पहन रखी थी. पहचान के लिए गांव के कोटवारों की मदद से मुनादी कराई जा रही है. साथ ही व्हाट्सएप ग्रुपों में फोटो वायरल कर युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

हालांकि, इस घटना को लेकर एक प्रशासनिक विडंबना भी सामने आई, क्योंकि घटना स्थल जांजगीर-चांपा जिले की सीमा से सटे क्षेत्र में है. ऐसे में आगे की कार्रवाई के लिए चांपा जीआरपी का इंतजार करना पड़ा. इस दौरान मृतक का शव रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा रहा, जो गंभीर लापरवाही का संकेत है.

चांपा रेलवे आरपीएफ का इंतजार करना पड़ा रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा शव. घटना में कार्रवाई को लेकर यह एक बड़ी विडंबना सामने आई है, जहां एक बार नहीं कई बार ऐसी घटना सामने आ चुकी है कि इस घटना के बाद शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा चुकी घटना सरगबुंदिया रेलवे स्टेशन के पास घटी है और आगे कार्रवाई के लिए पड़ोसी जिला जांजगीर-चांपा से चांपा रेलवे जीआरपी पुलिस का इंतजार करना पड़ा.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: