छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया: शराब पीकर स्कूल आते हैं बाबू, प्राचार्य ने थाने में की शिकायत

खरसिया। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हालाहुली स्कूल के एक ऐसा बाबू जो हमेशा शराब के धुन में रहते हैं। वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं जिसको लेकर हालाहुली शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य ने पुलिस थाना में शराबी बाबू के नाम पर शिकायत दर्ज कराई है। प्राचार्य का कहना है शिक्षक लोकेश सिंह राज को कई बार समझाया गया लेकिन वह अपनी हरकतों से बज नहीं आ रहे हैं आये दिन शराब पीकर स्कूल आते हैं और बच्चों को अनाप-शनाप बोलते हैं।

हाल ही में चपले स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की गई थी क्या कार्यवाही हुई। अभी तक कुछ पता नहीं चला। हाल ही में हालाहुली शराबी लिपिक का मामला सामने आया है। इस संबंध में विकासखंड शिक्षा का आधिकारी शैलेश कुमार देवांगन से बातचीत की तो बताया, इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: