बिलासपुर, 9 अगस्त 2024: बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक बड़ी लूट की घटना सामने आई है। भूमि विहार कॉलोनी में बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला को बंदूक की नोक पर लूट लिया। पीड़िता शालिनी देवांगन से बदमाशों ने मंगलसूत्र और अंगूठी छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद, पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद एसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। शहर में इस प्रकार की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहें।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।