छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सिगरेट की जिद ने बना दिया मौत का खेल! पेट्रोल पंप पर युवक ने लाइटर से लगाई आग, सेकंडों में मच गई अफरा-तफरी – कर्मचारियों की सूझबूझ से टला भीषण धमाका, दोनों आरोपी गिरफ्तार

7

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में उरला इलाके में एक सनकी युवक ने सिगरेट पीने से मना करने पर पेट्रोल पंप और बाइक में आग लगा दी। हालांकि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। आग को बुझा लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात कर्मा चौक स्थित संगीता पेट्रोल पंप पर बाइक सवार धर्मेंद्र ङ्क्षसह क्षत्रिय और इमरान कुरैशी पेट्रोल डलवाने पहुंचे। इमरान पेट्रोल डलवाने लगा। इस दौरान बाइक से उतरते ही धर्मेंद्र लाइटर से सिगरेट जलाने लगा। यह देखकर उसके दोस्त ने उसे सिगरेट पीने से मना किया। इससे धर्मेंद्र नाराज हो गया।

उसने लाइटर से बाइक की टंकी में आग लगा दी। इससे बाइक की पेट्रोल टंकी में आग लग गई और नोजल में भी। इससे अफरा-तफरी मच गई। घबराकर पंप के कर्मचारी ने नोजल को बाइक की टंकी से बाहर निकाला। इससे पंप में भी आग लग गई। कर्मचारियों ने दौडक़र पंप का मेन स्विच बंद किया। इसके बाद फायर फाइङ्क्षटग से आग को बुझाया।

आगजनी की घटना से पेट्रोल पंप में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच दोनों आरोपी मौके से भागने लगे। पंप के कर्मचारियों ने आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ा। इसके बाद उरला पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: